फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The park is shedding tears on its plight due to the neglect of the administration

प्रशासन की अनदेखी के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा पार्क

Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The park is shedding tears on its plight due to the neglect of the administration
पार्क में बदहाल शौचालय। संवाद - फोटो : Narnol
गांव नीरपुर राजपूत में सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत बनाया गया पार्क सरकार व प्रशासन की अनदेखी के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लाखों रुपये की लागत से बना पार्क उद्घाटन से पहले ही बदहाल हो चुका है। पार्क का शिलान्यास 20 अक्तूबर 2018 को तत्कालीन डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने किया था। उस समय ग्रामीणों में खुशी थी की पार्क के निर्माण के बाद उनको सुबह-शाम भ्रमण करने का लाभ मिलेगा। युवा वर्ग को व्यायाम करने के लिए एक स्थापित स्थान मुहैया होगा। लेकिन ग्रामीणों के सपने 3 वर्ष बाद तक भी पूरे नहीं हो पाए हैं। 4 एकड़ भूमि में बनने वाले पार्क की चारदीवारी के अलावा बीच में इंटरलॉकिंग टाइलों का रास्ता, एक स्थान पर टीनशेड लगवाया गया। पार्क में जन सुविधाओं को देखते हुए 4 शौचालयों का भी निर्माण किया गया, परंतु आज तक इस पार्क का उद्घाटन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण पूर्व चेयरमैन राजवीर चौहान, डॉ. सत्येंद्र चौहान, पूर्व पंच करतार सिंह, सत्यनारायण व संजय कुमार आदि ने बताया कि पार्क में घासफूस उग आई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शौचालयों की दुर्दशा है, पानी की व्यवस्था भी नहीं है। टीनशेड के नीचे लगाई गई टाइल्स खुर्द-बुर्द हो चुकी हैं। ऐसे हालात में पार्क में भ्रमण, व्यायाम करना तो दूर की बात यहां पैदल चलना भी जोखिम भरा है। ग्रामीणों को पार्क की सुविधा तो उपलब्ध नहीं हो पा रही, साथ में सरकार द्वारा लाखों रुपये के बजट से बनने वाले इस पार्क के कारण राजस्व विभाग को भी लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि पार्क में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

मैंने कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला हूं। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द ही इस बारे में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -पूर्ण सिंह, कार्यवाहक पंचायत अधिकारी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च कर चार एकड़ में बने पार्क का शिलान्यास 3 वर्ष पूर्व किया गया था। चहारदीवारी, शौचालय तथा टीनशेड का कार्य करके विभाग ने इतिश्री कर ली। लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ है। इसके लिए प्रशासन को कई बार अवगत भी करा चुके हैं। -वेद प्रकाश, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि।

 नीरपुर राजपूत के बदहाल पार्क को दिखाते ग्रामीण। संवाद

नीरपुर राजपूत के बदहाल पार्क को दिखाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed