फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The ornaments were kept for the daughter's wedding, stolen a day before Tilak

बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे थे गहने, तिलक से एक दिन पहले चोरी

Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The ornaments were kept for the daughter's wedding, stolen a day before Tilak
गांव नियाजअलीपुर में सोमवार की रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत निजामपुर पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नियाजअलीपुर निवासी शीशराम ने बताया कि सोमवार रात में चोरो ने उसके घर का ताला तोड़कर लड़की की शादी के लिए बनवाकर रखे गए आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार को लड़की का लगन जाना था, मगर इससे पहले ही आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने उसके घर से 4 चांदी की कड़ी, 2 जोड़ी पायजेब, नाक की डायमंड पिन, कानों की झुमकी, सोने का मंगलसूत्र, 9-10 चांदी के सिक्के व सोने-चांदी की अंगूठी सहित नकदी चोरी कर ले गए। इसी रात उसके पड़ोसी कुलदीप और मोनू के घर में भी चोरी हो गई। निजामपुर चौकी प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed