फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The organization will provide insurance of Rs 10 lakh to all the youth who donate blood.

Mahendragarh-Narnaul News: ब्लड डोनेशन करने वाले सभी युवाओं का दस लाख का बीमा करेगी संस्था

Thu, 25 Jul 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 25 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The organization will provide insurance of Rs 10 lakh to all the youth who donate blood.
फोटो नंबर-14संस्थापक टिंकू प्रधान युवाओं को पॉलिसी की जानकारी देते हुए। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। समाज सेवा ब्लड डोनेशन से शुरू करने वाली संस्थाएं युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा अपने टीम मेंबर्स का दस लाख का जीवन बीमा करवाने की तैयारी कर चुकी है।
विज्ञापन

दोनों संस्थाओं से करीब दस हजार युवा जुड़े हुए हैं। जीवन सुरक्षा प्रदान करके ऐतिहासिक कार्य करने जा रही है। इससे ब्लड डोनर की बीमा पॉलिसी होने के बाद किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर कवर मिल सकेगा। संस्थाओं के मीडिया प्रभारी सुमित कुमार और योगेश यादव ने बताया कि हमारी संस्थाएं समाज हित के अनेक कार्य कर रही है। अब तक संस्था ने 61 ब्लड कैंप लगाकर 3160 यूनिट ब्लड एकत्रित करके जिला ब्लड बैंक नारनौल में जमा करवाया है। इसके अलावा इमरजेंसी केस में नारनौल के अलावा देश के अन्य शहरों में भी 1500 से अधिक यूनिट की सहायता कर चुके हैं। युवा साथी ग्रुप हरियाणा के संस्थापक टिंकू प्रधान ने बताया ब्लड डोनेट करने के साथ ही कोविड के समय दोनों संस्थाओं के साथ काम करने वाले युवाओं का भी बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed