फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The one-kilometer stretch from Krishna Colony to Majra Bridge has been in a dilapidated state for 23 years.

Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक एक किलोमीटर मार्ग 23 साल से बदहाल

Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The one-kilometer stretch from Krishna Colony to Majra Bridge has been in a dilapidated state for 23 years.
फोटो संख्या:-64 कृष्णा कॉलोनी के पास टूटा रोड। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में विकास के दावे किए जा रहे हैं लेकिन कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक जाने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले 23 साल से बदहाल पड़ा है। इतने साल बाद भी इसका निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोज़ परेशानी उठानी पड़ती है। दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। रात में पर्याप्त रोशनी न होने से खतरा और बढ़ जाता है। आए दिन हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

यह मार्ग शहर को रेवाड़ी रोड से जोड़ता है। दूरी कम होने के कारण स्थानीय लोग इसी रास्ते से आना-जाना पसंद करते हैं। सुरेश, हन्नी, राहुल और दिनेश ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार की उम्मीद में लोग कई बार इंतजार कर चुके लेकिन हालात जस के तस हैं। उनका कहना है कि 23 साल में भी सड़क न बनना संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

---------
वर्जन:
शहरमें रेलवे फाटक पर अंडरपास को लेकर इस मार्ग का निर्माण दस दिन के अंदर करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी ना हो। अंडरपास बनने तक छोटे वाहन यहां से आसानी से गुजर सकेंगे।-रमेश सैनी चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:-64 कृष्णा कॉलोनी के पास टूटा रोड। संवाद

फोटो संख्या:-64 कृष्णा कॉलोनी के पास टूटा रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed