नारनौल। क्षेत्र में ठंड बढ़ने से प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। विशेष तौर पर ग्रामीण व छोटे रूट पर संचालित बसों में यात्रियों की संख्या में करीब 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।
नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि सिंघाना, नांगल चौधरी, बहरोड, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ सहित ग्रामीण रूटों पर प्रतिदिन करीब 3500 से 4 हजार यात्री सफर करते हैं लेकिन इन दिनों यात्रियों की संख्या में करीब 500 से 600 की कमी आई है।
इसके अलावा नारनौल डिपो से सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच चंडीगढ़, दिल्ली और जयपुर सहित लंबे रूट पर संचालित बसों में आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। हालांकि ठंड के दौरान अभी तक डिपो से संचालित बसों के समय में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। संवाद