फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The noose tightens around the death trap, a checking drive is underway in the city

Mahendragarh-Narnaul News: मौत की डोर पर कसा शिकंजा, शहर में चला चेकिंग अभियान

Fri, 20 Feb 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The noose tightens around the death trap, a checking drive is underway in the city
फोटो 09 दुकान पर चाइनीज मांझे की चेकिंग करती पुलिस टीम। पुलिस
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिल्ली गेट और मोहल्ला चांदूवाड़ा में स्थित विभिन्न दुकानों और गोदामों की जांच की।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान टीम ने जांचा कि कहीं किसी दुकानदार में चोरी-छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री तो नहीं की जा रही है। जांच के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इस दौरान सभी दुकानदारों को जागरूक करते हुए सख्त हिदायत दी कि चाइनीज मांझा इंसानों और पक्षियों दोनों के लिए बेहद खतरनाक है और प्रशासन द्वारा इसकी बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि वे भविष्य में भी अपनी दुकानों पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित मांझा न रखें और न ही बेचें। यदि कोई भी व्यक्ति या दुकानदार चाइनीज मांझा बेचता या इसका भंडारण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आमजन और पशु-पक्षियों की सुरक्षा के लिए नारनौल पुलिस की ओर से इस तरह के औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस खतरनाक मांझे का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed