फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The newly elected chairman and councillors of Ateli Nagarpalika took oath

Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका अटेली के नव निर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों ने ली शपथ

Tue, 25 Mar 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The newly elected chairman and councillors of Ateli Nagarpalika took oath
मंडी अटेली। अटेली नगरपालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन और 12 वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। यह समारोह पंचकूला में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री व शहरी निकास मंत्री ने चेयरमैन और पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगरपालिकाएं शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए टीमवर्क और पारदर्शिता बेहद आवश्यक है। अटेली के नवनियुक्त चेयरमैन संजय गोयल ने कहा कि मैं नगर के विकास को प्राथमिकता दूंगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। स्वच्छता, जल आपूर्ति और सड़क सुधार जैसे मुद्दों को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले सप्ताह से सफाई अभियान और सार्वजनिक समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने भी अपने विचार साझा किए। वार्ड नंबर 5 के पार्षद अनिल गुप्ता ने कहा कि नगरपालिका के माध्यम से क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। हर वार्ड में विकास कार्यों को गति देने के लिए जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए अधिक से अधिक अनुदान देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed