फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The municipal council meeting fell victim to infighting and was adjourned due to lack of quorum.

Mahendragarh-Narnaul News: खींचतान की भेंट चढ़ी नपा हाउस की बैठक, कोरम के अभाव में स्थगित

Fri, 06 Feb 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The municipal council meeting fell victim to infighting and was adjourned due to lack of quorum.
महेंद्रगढ़। नगर पालिका पार्षदों व प्रधान के बीच चल रही खींचतान के चलते शुक्रवार को बुलाई गई हाउस बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में 15 वार्ड पार्षदों व दो मनोनीत पार्षदों में से महज तीन पार्षद ही बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं शहर के विकास को लेकर 30 एजेंडों पर मंथन के लिए होने वाली इस बैठक से कुल 14 पार्षदों ने दूरी बनाई। दोपहर एक बजे बुलाई गई बैठक एक घंटे पार्षदों का इंतजार करने के बाद स्थगित कर दी गई। अब आगामी 13 फरवरी को दोपहर एक बजे बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से 15 पार्षदों के साथ-साथ दो मनोनीत पार्षदों को भी एजेंडों की कापी भेजकर बैठक में पहुंचने के लिए कहा गया था। इससे पहले भी 29 जनवरी को होने वाली बैठक को भी प्रधान की ओर से कोरम पूरा नहीं होने की आशंका के चलते स्थगित कर दिया गया था। जबकि गत 20 जनवरी को हुई हाउस बैठक में पार्षदों के बीच आपसी कहासुनी व हाथापाई भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अबकी बार कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित करना पड़ा। सुबह 10 बजे शुरू हुई सार्वजनिक सभा के बाद एक बजे से दो बजे तक पार्षदों का इंतजार किया लेकिन दो बजे तक तीन ही पार्षद पहुंचे।
---------------
पिछली योजना भी चढ़ी थी खींचतान की भेंट
बता दें कि पार्षदों व प्रधान के बीच चल रही आपसी खींचतान के चलते पिछली योजना में भी कोई विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पाए थे। इस बार भी हालत वही हैं। इस बार भी नपा का करीब साढ़े तीन साल का कार्यकाल बीत चुका है। वर्तमान नपा की सरकार के पास विकास के नाम पर गिनवाने के लिए कुछ गलियाें का निर्माण ही हैं।
----------------
आमसभा में संगठनों ने रखे 30 से अधिक प्रस्ताव
नपा हाउस की बैठक से पहले हुई सार्वजनिक सभा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों की ओर से 30 से अधिक प्रस्ताव नगर पालिका प्रधान व अधिकारियों के समक्ष रखे गए। वहीं, शुक्रवार को हाउस बैठक एवं सार्वजनिक बैठक में हंगामे की आशंका को देखते हुए छह पुलिस कर्मचारियों एवं होमगार्ड की तैनाती की गई थी लेकिन बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित करना पड़ा।

----------------
- वर्जन:
बैठक के 30 एजेंडों की कॉपी 15 वार्ड पार्षदों के साथ-साथ दो मनोनीत पार्षदों को उपलब्ध कराई गई थी लेकिन हाउस की बैठक में तीन पार्षद ही पहुंच पाए जिसके कारण बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अब 13 फरवरी को हाउस की बैठक होगी। -रमेश कुमार, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed