{"_id":"6a76311d4c0993848b05067c","slug":"the-monsoon-has-brought-new-life-to-the-crops-narnol-news-c-196-1-nnl1005-143578-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मानसून की मेहरबानी से खिले खेत बारिश ने दी फसलों को नई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मानसून की मेहरबानी से खिले खेत बारिश ने दी फसलों को नई जिंदगी
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20नारनौल में बारिश से बचाव के लिए चाय की दुकान पर बैठे लोग। संवाद
नारनौल/निजामपुर। क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। बारिश के कारण मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। नारनौल में 23.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी लाभदायक है।
बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में केवल 1.5 की गिरावट दर्ज की गई।। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
निजामपुर क्षेत्र में भी मानसून सक्रिय रहा। यहां सुबह से ही कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर चलता रहा। किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी लाभदायक है। छापड़ा निवासी प्रदीप, निजामपुर निवासी सुरेंद्र और घाटाशेर निवासी महिपाल ने बताया कि बारिश से फसलों को नई ऊर्जा मिली है और खेतों में हरियाली बढ़ी है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण मानसून गतिविधियां बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 8 से 12 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है और खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।