फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The monk cheated the gold coil from three women on the pretext of giving blessings

आशीर्वाद देने के बहाने साधु ने तीन महिलाओं से सोने के कुंडल ठगे

Fri, 26 Mar 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The monk cheated the gold coil from three women on the pretext of giving blessings
नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में एक ठग ने साधु के भेष में तीन महिलाओं से सोने के कुंडल ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लुजोता गांव निवासी सत्यवीर ने बताया कि 23 मार्च को पत्नी हेमलता, कौशल्या और किरोस्ता के साथ घर से खेत में जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे शहबाजपुर मोड़ के नजदीक पहुंची तो एक बोलेरो गाड़ी उनके पास आकर कर रुकी। चालक ने महिलाओं से नांगल चौधरी जाने का रास्ता पूछा। इस दौरान गाड़ी की अगली सीट पर एक युवक साधु के भेष में बैठा था। पता बताने के बाद जब महिलाएं जाने ली तो आरोपी साधु ने कहा कि बेटी आशीर्वाद तो लो। इसके बाद तीनों महिलाओं ने बारी-बारी साधु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद महिलाओं ने देखा की उनके कुंडल बाबा के हाथ में थे। इसके बाद साधु ने कुंडल दिखाए और हाथ रगड़ते हुए कुछ मंत्र बोला। इतने में हाथ से कुंडल गायब हो गए। पीड़ित का कहना हैं कि उसकी पत्नी समेत दो अन्य गांव की महिलाओं के कुंडल भी आरोपी ले गये। इस वारदात के बाद महिलाओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने बुधवार की शाम अज्ञात पर चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मेेहर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed