{"_id":"69ceb6d98d68e5830a035560","slug":"the-mla-visited-the-hailstorm-affected-villages-and-took-stock-of-the-situation-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125326-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा कर लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा कर लिया जायजा
Fri, 03 Apr 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75-महेंद्रगढ़ में ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में किसानों से जानकारी लेते विधाय
महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने वीरवार को महेंद्रगढ़ विधानसभा गांवों के किसानों के खेतों में पहुंचकर हाल ही में हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
उनके साथ कृषि विभाग से एसडीओ डॉ. अजय यादव मौजूद रहे। विधायक वीरवार को गांव आकोदा, खुड़ाना, खुड़ाना बास, गढ़ी गांवों के खेतों में पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों को मौके पर कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान का सही आकलन कर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार किसानों के साथ खड़ी है और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर किसान मोर्चा महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, रणधीर सिंह आदलपुर, सूबेदार गुलाब सिंह, नारायण सिंह, जय भगवान सिंह, विजय सिंह, मनोज, लीला सिंह, सरपंच रतन सिंह, कर्मवीर, मनजीत खुडाना, ओमप्रकाश मौजूद रहे।