फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The MLA thanked the CM for regularizing 13 colonies.

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने 13 कॉलोनियों को वैध करने पर सीएम का जताया आभार

Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The MLA thanked the CM for regularizing 13 colonies.
फोटो 20 सोमेश यादव।
नारनौल। विधायक ओम प्रकाश यादव ने शहर की 13 अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से शहर के हजारों परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है जो कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इन कॉलोनियों के नियमित होने के बाद अब यहां विकास के नए द्वार खुलेंगे। अब इन क्षेत्रों में पक्की सड़कों का निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ पेयजल जैसी आवश्यक सरकारी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। जिससे स्थानीय निवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय वर्तमान सरकार के अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करता है, जिसका ध्येय समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। सरकार के इस जनहितैषी फैसले से संबंधित क्षेत्रों के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
वर्षों से लंबित पड़ी नारनौल की 13 कॉलोनियों को स्वीकृति मिलना आमजन के लिए बड़ी राहत की बात है। इससे हजारों परिवारों को कानूनी मान्यता, मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षित भविष्य मिलेगा। -सोमेश यादव नारनौल



बॉक्स
विधायक ओमप्रकाश यादव के प्रयास और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह कार्य संभव हो सका। हरियाणा सरकार ने आमजन की भावनाओं को समझते हुए यह सकारात्मक निर्णय लिया।-अजय यादव, मेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed