फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The MLA inspected the pump houses being constructed at several locations, including Gulawala.

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ने गुलावला समेत कई जगह बनने वाले पंप हाउसों किया निरीक्षण

Wed, 07 Jan 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The MLA inspected the pump houses being constructed at several locations, including Gulawala.
फोटो संख्या:51-गांव खैरोली के पंप हाउस एमडी- 2 पर निरीक्षण करते विधायक कंवर सिंह यादव---स्रोत-
महेंद्रगढ़। विधायक ने पंप हाउस एमडी–2, एमडी–3, एमडी–5 एवं एमडी–6 का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का विधायक कंवर सिंह यादव ने निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग की ओर से जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, लिफ्टिंग क्षमता में वृद्धि के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से विधायक कंवर सिंह यादव को अवगत कराया गया कि पंप हाउस एमडी–2 की लिफ्टिंग क्षमता को 80 क्यूसेक से बढ़ाकर 160 क्यूसेक किया जा रहा है। पंप हाउस एमडी–3 की लिफ्टिंग क्षमता 55 क्यूसेक से बढ़ाकर 135 क्यूसेक। पंप हाउस एमडी–5 की लिफ्टिंग क्षमता 25 क्यूसेक से बढ़ाकर 65 क्यूसेक व पंप हाउस एमडी–6 की लिफ्टिंग क्षमता 15 क्यूसेक से बढ़ाकर 45 क्यूसेक की जा रही है।
विज्ञापन

इन कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र की कुल जलापूर्ति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी व जल वितरण प्रणाली पहले की तुलना में अधिक सुचारु एवं प्रभावी हो सकेगी। विधायक ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था किसी भी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता है। पंप हाउसों की क्षमता बढ़ाने, नई तकनीक के उपयोग व पाइपलाइन नेटवर्क को सुदृढ़ करने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटने के लिए तैयारी अत्यंत आवश्यक है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अंदर, उच्च गुणवत्ता मानकों, तकनीकी नियमों व पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं।

साथ ही उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु निरंतर योजनाबद्ध प्रयास करते रहने पर बल दिया, ताकि आमजन को स्थायी एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर सिचाई विभाग एक्सईएन आशुतोष कुमार व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed