फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The miscreants opened fire at the toll plaza and ransacked

टोल प्लाजा पर बदमाशों ने फायरिंग कर की तोड़फोड़

Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The miscreants opened fire at the toll plaza and ransacked
दिल्ली-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर राजस्थान व हरियाणा की सीमा पर बने टोल टैक्स पर बीती रात बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने कई राउंड फायर कर टोल पर काम करने वाले आधा दर्जन कर्मचारियों को घायल कर दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें बदमाश तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एनएच-11 पर हरियाणा व राजस्थान की सीमा राजस्थान काठूवास में तीन महीने पहले ही टोल टैक्स बना है। जिस पर बीती रात्रि को बदमाशों ने तोड़फोड़ की। इसमें अशोक नामक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मांढण थाना व हरियाणा कुंड चौकी पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। अभी दोनों राज्यों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस हिस्से में टोल प्लाजा बना हुआ है वह राजस्थान में है जबकि दूसरी तरफ हरियाणा सीमा है। वहीं जहां घटना घटी है वह हरियाणा की सीमा में है। टोल प्लाजा की घटना को देखते हुए राजस्थान की सीमा से सटे सभी कच्चे व पक्के मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। घटना की छानबीन करने में पुलिस प्रशासन गहनता से जुटा हुआ है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा राजस्थान में बना हुआ है लेकिन दूसरी तरफ हरियाणा सीमा है। वहीं घटना घटी हैं हरियाणा पुलिस की सीमा में है। इसलिए हरियाणा पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। -मुकेश यादव, थाना प्रभारी मांढण राजस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा विधानसभा बहरोड़ की सीमा काठूवास में बना हुआ है। पुलिस क्षेत्र के अधीन है इसलिए उस पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। -श्रीराम यादव, सरपंच काठूवास राजस्थान।
इस मामले में हमारा कोई लेना देना नहीं है। राजस्थान का मामला है तो वहीं इस पर कार्रवाई करेंगे।
-मुनीष कुमार, थाना प्रभारी, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed