फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The miscreants beat up the young man stopped breathing while taking him to the hospital

महेंद्रगढ़: काम से लौट रहे युवक को बदमाशों ने पीटा, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के पिता देवेंद्र के बयान पर रवि उर्फ लंगड़ा, मोहन, अजय, प्रीतम, सुखदेव उर्फ भानजा व फुकरा के अलावा अन्य दस बदमाशों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर चार नामजद व दस अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
The miscreants beat up the young man stopped breathing while taking him to the hospital
गौरव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ से काम करने के बाद घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बदमाशों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परिजन अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी सांसों ने साथ छोड़ दिया। शहर से काम निपटाने के बाद दोपहर को गांव बवाना निवासी गौरव घर जा रहा था इसी दौरान मालड़ा गांव में नहर के पास बदमाशों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया।

विज्ञापन


बदमाश गौरव को नहर के पास बने एक होटल के अंदर ले गए तथा बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में पिता देवेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी आपसी कहासुनी होने के कारण उसके बेटे के साथ मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह घर पर ही था।
विज्ञापन


इसी दौरान फोन आया कि गौरव के साथ मारपीट की जा रही है। वह अपने पिता यानि युवक के दादा कृष्ण के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहां कुछ लोग गौरव को पीट रहे थे। बीच- बचाव कर गौरव को उन्होंने छुड़वाया। मारपीट के कारण गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान सभी बदमाश घटनास्थल पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता देवेंद्र के बयान पर रवि उर्फ लंगड़ा, मोहन, अजय, प्रीतम, सुखदेव उर्फ भानजा व फुकरा के अलावा अन्य दस बदमाशों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर चार नामजद व दस अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजीव ने पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान शव पर मिले चोट के निशानों की जांच के बाद परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।

एसआई रविंद्र ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर छह नामजद व दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - जांच अधिकारी, एसआई रविंद्र

 

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक के परिजन से बातचीत करते कनीना डीएसपी राजीव

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक के परिजन से बातचीत करते कनीना डीएसपी राजीव।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed