फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The message of Mahayajna, self-study, and self-purification was conveyed within the Arya Samaj.

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज में महायज्ञ, स्वाध्याय और आत्मशुद्धि का दिया संदेश

Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The message of Mahayajna, self-study, and self-purification was conveyed within the Arya Samaj.
फोटो संख्या:66- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ और आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज परिसर में श्रावणी उपाकर्म व श्रावण पूर्णिमा का पर्व वैदिक रीति से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वेद प्रचार मंडल के जिला प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य खातौली ने की।
विज्ञापन

सर्वकल्याण और पर्यावरण शुद्धि के लिए विशेष महायज्ञ हुआ। आर्य समाज प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने यज्ञ पुरोहित की भूमिका निभाई। सेवानिवृत्त प्रवक्ता वेद प्रकाश आर्य यजमान रहे, जबकि स्वामी एकतानंद नेहरू मुनि ने ब्रह्मा का दायित्व निभाया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. विक्रांत डागर ने श्रावणी पर्व की महत्ता बताते हुए लोगों को वेदों और आर्य समाज के सिद्धांत अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंजू आर्या ने भजन प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि श्रावणी उपाकर्म स्वाध्याय, आत्मशुद्धि और ऋषियों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर सिंह आर्य और प्रकाश आर्य सेहलंग ने 30 अगस्त को रोहतक में होने वाले पाखंड खंडन कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनेक आर्यजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed