फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The maximum temperature crossed 42 degrees, the sun is scorching

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार पहुंचा, झुलसा रही धूप

Tue, 08 Apr 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature crossed 42 degrees, the sun is scorching
फोटो नंबर-12नारनौल में तेज धूप से किसी तरह बचाव कर जाती महिला व बच्चा। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

अप्रैल के प्रथम पखवाड़े मे तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है। सुबह 8 बजे ही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। कम आवागमन के कारण प्रमुख बाजारों सन्नाटा रहा। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि 9 से 13 अप्रैल के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 9 अप्रैल को चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान तक पहुंच जाएगा। इसकी वजह से 9 से 13 अप्रैल के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान क्षेत्र में बादलवाही की आवाजाही बढ़ेगी। धूलभरी आंधी चलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना भी है। लोगों को उमस भरी गर्मी से भी दो चार होना पड़ेगा। मंगलवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed