{"_id":"610ff9fc8ebc3e7955740a47","slug":"the-martyrs-who-laid-down-their-lives-for-the-country-are-revered-by-all-of-us-narnol-news-rtk620361330","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सम्मान में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : ओमप्रकाश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सम्मान में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : ओमप्रकाश यादव
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव । संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद एवं शहीदों को सम्मान देने के लिए भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीद हम सबके पूजनीय हैं।
यह बात रविवार को यादव धर्मशाला में 14 अगस्त को नारनौल में निकलने वाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित एक बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री एवं तिरंगा यात्रा के संयोजक ओमप्रकाश यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक कोम या समाज का नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के लिए सम्मानीय होते हैं। शहीदों को सम्मान देने के लिए 14 अगस्त को नारनौल में शहीद समान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा नसीबपुर के शहीद स्मारक से सुबह 8 बजे शुरू होकर नेताजी सुभाष पार्क होते हुए आजाद चौक पर समाप्त होगी। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देश के वीर जवानों की बदौलत ही हम चैन की नींद सो रहे हैं।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के संयोजक राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव व सह संयोजक जिला मंत्री किशन लाल सैनी होंगे। इसमें अनुशासन समिति सदस्य गोविंद भारद्वाज, विस्तारक एसके चौहान, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश पासी, महावीर शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र राजपूत, मौसम शर्मा, भारती सैनी, शकुंतला यादव, मंजू सोनी, मनीष संघी, राज सिंह यादव, सुनील यादव, बजरंग लाल अग्रवाल, सुरेश चौधरी, प्रवीण शर्मा, रमेश जांगड़ा व बंसी सैनी मौजूद रहे।