{"_id":"66ae8097ded091a252041544","slug":"the-market-will-remain-closed-today-discussions-will-be-held-for-agitation-at-the-protest-site-narnol-news-c-203-1-sroh1010-111209-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज बंद रहेगा बाजार , धरनास्थल पर आंदोलन के लिए होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज बंद रहेगा बाजार , धरनास्थल पर आंदोलन के लिए होगा मंथन
Sun, 04 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में भूख हड़ताल पर बैठी नपा उप प्रधान मंजू कौशिक, वार्ड न
महेंद्रगढ़। शहर में विकास कार्य नहीं होने व अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ नपा परिसर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर छठे दिन नगरपालिका की उप प्रधान मंजु कौशिक व वार्ड नंबर एक से पार्षद सरिता राठी भूख हड़ताल पर बैठीं।
चर्चित चेतन यादव छठे दिन तथा भाजपा समर्थित पार्षद देवेंद्र उर्फ सोनू सैनी दूसरे दिन भूख हड़ताल पर रहे। धरने और भूख हड़ताल के समर्थन में सभी ट्रेड यूनियन व सामाजिक संगठनों की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार रविवार को बाजार पूर्णरूप से बंद रहेगा। सुबह दस बजे धरना स्थल पर बैठक का आयोजन कर शहरवासी और नपा सदन की ओर से आंदोलन के लिए आगामी निर्णय पर मंथन होगा।
चिकित्सकों ने उपचार का परामर्श दिया
29 जुलाई से शुरू हुए नपा सदन के अनिश्चितकालीन धरने के पहले ही दिन वार्ड नंबर दो से पार्षद अनजेश यादव के पति चर्चित चेतन यादव भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। उन्होंने शुक्रवार को मुंडन कराकर अपना विरोध जताया था। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे चर्चित चेतन यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जांच के लिए नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ पहुंची। जांच के उपरांत चर्चित को चिकित्सकों ने बताया कि उनका 14 किलोग्राम वजन घट गया है तथा लगातार यह क्रम जारी है। अब धीरे-धीरे यह स्थिति गंभीर होती जा रही है तथा जल्द उपचार नहीं लिया गया तो हालत गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने नहीं ली है छह दिन में सुध
धरने पर बैठे नगरपालिका के प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि धरने को छह दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली है। नपा के अधिकारी अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। पिछले दो साल के दौरान बार-बार अधिकारियों से मिलकर विकास कार्यों की योजनाओं को सिरे चढ़ाने का प्रयास किया गया है। लेकिन एक भी योजना को धरातल पर नहीं उतार पाए हैं। शहर की तमाम सड़कें बदहाल अवस्था में हैं। सफाई व्यवस्था पूर्णरूप से चौपट हो चुकी है। अनेक योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई हैं। अधिकारी शहर के विकास के प्रति कतई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
इन संगठनों ने की बाजार बंद को सफल बनाने की अपील
सर्व समाज मंच
कपड़ा विक्रेता संघ
हलवाई यूनियन
स्वर्णकार सभा
यादव सभा
किरयाणा यूनियन
अनाज और सब्जी मंडी एसोसिएशन
मोबाइल विक्रेता यूनियन
जूता विक्रेता संघ
मिस्त्री यूनियन
लोहा मार्केट और टिंबर एसोसिएशन
टेलर यूनियन
रेडीमेड संघ
पेट्रोल पंप यूनियन
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स यूनियन
टेंट हाउस यूनियन
मैरिज पैलेस यूनियन
बीज विक्रेता संघ
जांगड़ा सभा
बार्बर और धोबी यूनियन