फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The market is recording a daily consumption of 50 quintals of kinnow oranges; local supply will begin after a week.

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी में रोजाना 50 क्विंटल किन्नू की खपत दर्ज, एक सप्ताह बाद शुरू होगी स्थानीय आवक

Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The market is recording a daily consumption of 50 quintals of kinnow oranges; local supply will begin after a week.
फोटो संख्या:60- राकेश सैनी---संवाद
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में किन्नू की आवक शुरू हो गई है। मौसम में बदलाव के साथ लोग अब सेहतमंद फलों की ओर रुख कर रहे हैं जिसमें किन्नू उनकी पहली पसंद है। इन दिनों मंडी में प्रतिदिन 50 क्विंटल से अधिक किन्नू की खपत दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

सर्दियों में किन्नू की मांग हर साल बढ़ती है लेकिन इस बार शुरुआत से ही मांग अच्छी बनी हुई है। किन्नू विटामिन-सी से भरपूर होता है। यही कारण है कि लोग सर्दी के मौसम में इसे नियमित रूप से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने का कहना है कि फिलहाल पंजाब से मंडी में किन्नू की आपूर्ति अधिक हो रही है जिसके चलते भाव भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक चल रहा है। आगामी 10 दिन के बाद स्थानीय किसानों की ओर से मंडी में किन्नू की आवक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हुडीना, पाली, नांवा, सतनाली, आकोदा सहित कई गांवों में किन्नू की खेती की जाती है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे-वैसे किन्नू की आवक और खपत दोनों में इजाफा होगा। सर्दियों में किन्नू न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसी वजह से वे अन्य फलों की तुलना में किन्नू की खरीद अधिक कर रहें है। जिससे मंडी में किन्नू की मांग तेजी से बढ़ रही है।
बॉक्स
आने वाले दिनों में शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के चलते किन्नू की बिक्री में और उछाल आ सकता है। इसके अलावा ढाबों, जूस कॉर्नरों पर भी किन्नू की मांग बढ़ने लगी है। इससे कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। हालांकि अभी स्थानीय आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। -सुनील सैनी, दुकानदार।

बॉक्स
सब्जी मंडी में किन्नू की आवक शुरू होते ही कारोबार में तेजी आई है। आने वाले दिनों में किन्नू का यह कारोबार और रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। फिलहाल सब्जी मंडी में किन्नू 50 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। स्थानीय आपूर्ति शुरू होते ही भावों में गिरावट आने की संभावना है। -राकेश सैनी, दुकानदार

फोटो संख्या:60- राकेश सैनी---संवाद

फोटो संख्या:60- राकेश सैनी---संवाद

फोटो संख्या:60- राकेश सैनी---संवाद

फोटो संख्या:60- राकेश सैनी---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed