फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The market became lively with the beginning of Navratri.

Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्र के शुभारंभ से बाजार में बढ़ी रौनक

Mon, 22 Sep 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The market became lively with the beginning of Navratri.
फोटो संख्या:65-नवरात्र पर  कनीना  में सजी दुकान--संवाद
कनीना। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ से बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। माता रानी की भक्ति से सराबोर श्रद्धालु बाजारों में पूजन सामग्री, चुनरी, माता की तस्वीरें व झंडे खरीदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानों पर सजी लाल चुनरियां, आकर्षक झंडे और कलश सजावट की वस्तुएं लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। आचार्य प्रवेश ने बताया कि विद्वानों के अनुसार नवरात्र का शुभारंभ घर पर कलश स्थापना से किया जाता है।
विज्ञापन

सबसे पहले घर को साफ-सुथरा कर पूजा स्थान पर माता रानी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। शुभ मुहूर्त में जल से भरा हुआ कलश रखें और उसमें आम्रपत्र व नारियल रखें। जौ बोकर अखंड ज्योति जलाएं और मां दुर्गा की आराधना शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिनों तक माता रानी की पूजा-अर्चना कर व्रत और भजन-कीर्तन करें। नवरात्र केवल उपवास का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। श्रद्धालु इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed