फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The major roads of the city will be constructed at a cost of Rs 54 lakh.

Mahendragarh-Narnaul News: 54 लाख रुपये की लागत से बनेंगी शहर की प्रमुख सड़कें

Thu, 20 Nov 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The major roads of the city will be constructed at a cost of Rs 54 lakh.
फोटो संख्या:70- सड़क निर्माण के दाैरान अ​धिकारियों व पार्षदों से  जानकारी लेते विधायक कंवर सिंह
महेंद्रगढ़। करीब 54 लाख रुपये की लागत से शहर की दो सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वीरवार को निर्माण का शुभारंभ किया गया। विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का दावा 15 दिनों में दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद शहर से यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा। नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी व जेई नवदीप ने बताया कि करीब 34.50 लाख रुपये की लागत से संत रविदास मंदिर से मोहल्ला वाल्मीकि टी प्वाइंट तक सड़क निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह मार्ग 335 मीटर लंबा है तथा सीसी बेस पर बनाया जाएगा। वहीं 19 लाख रुपये की लागत से शहर के मोहल्ला वाल्मीकि से 11 हट्टा बाजार तक 300 मीटर तक लंबा व 30 मीटर तक चौड़ा सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। वीरवार को इस मार्ग का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
यह मार्ग तारकोल बैस से बनाया जाएगा। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed