फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The list of ultrasound centers of the panel was not published even after the instructions of NHM officials.

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं लगाई गई पैनल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची

Sun, 09 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The list of ultrasound centers of the panel was not published even after the instructions of NHM officials.
फोटो नंबर-05नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 38 में जांच के सैंपल एकत्रित करते स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : अमौली क्षेत्र का बाबूपुर प्राथमिक विघालय।
नारनौल। गर्भवती महिलाओं को नागरिक अस्पताल में तारीख पर तारीख मिल रही है। इसकी वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिले में करीब 11 अल्ट्रासाउंड केंद्र पैनल में हैं, जहां पर गर्भवती का निशुल्क अल्ट्रासाउंड होता है, लेकिन गर्भवती को पैनल वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी ही नहीं है। यदि उन्हें जानकारी मिल जाए तो वह समय पर अल्ट्रासाउंड करवा सकती हैं। अब न तो नागरिक अस्पताल में पैनल वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची लगा रखी है और न ही गर्भवती महिलाओं को कोई कर्मचारी बताता है।
विज्ञापन

बता दें कि 5 फरवरी को एनएचएम टीम ने नागरिक अस्पताल का दौरा किया था। टीम ने लोगों को बताया था कि जिले में करीब 11 अल्ट्रासाउंड केंद्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा पैनल में शामिल किए गए हैं। अगर नागरिक अस्पताल में नंबर नहीं आता है तो पैनल में शामिल केंद्रों से गर्भवती महिलाएं निशुल्क जांच करवा सकती हैं। वहीं टीम ने नागरिक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि 38 नंबर कमरा में संचालित ओपीडी और नागरिक अस्पताल में स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पैनल में शामिल अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची लगा दी जाए, ताकि गर्भवती महिलाओं को जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

इंसेट
निर्देश के बाद भी नहीं लगी पैनल वाले केंद्रों की सूची
मुख्यालय से पांच फरवरी को एनएचएम टीम आई थी। इस दौरान टीम ने निर्देश दिए थे कि जिले में पैनल में शामिल अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची लगाई जाए, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सूची नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
अब महिलाओं को एक ही कमरे में मिलेगी सुविधा
एनएचएम टीम ने जब निरीक्षण किया था तो कई खामियां मिली थीं। इसमें गर्भवती ओपीडी पर्ची लेने के बाद कमरा नंबर 38 में जाती थीं। इसके बाद उनका बीपी, शुगर और वजन सहित सामान्य जांच होती थी। इसके बाद चिकित्सक अगर पेशाब, खून सहित अन्य जांच लिखते थे उन्हें करवाने के लिए अलग-अलग कमरों में चक्कर लगाने पड़ते थे। इस कारण एनएचएम टीम ने निर्देश दिए थे कि गर्भवती महिलाओं को एक ही कमरे में चिकित्सा और जांच सुविधा मुहैया करवाई जाए। इसके बाद कमरा नंबर 38 में ही खून और पेशाब की जांच के नमूने लिए जा रहे हैं।


वर्जन :
प्रयास है कि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिले। कमरा नंबर 38 और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर गर्भवती के लिए पैनल में शामिल अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूची सोमवार तक लगा दी जाएगी। -. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed