फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The land of South Haryana suitable for date palm cultivation

दक्षिण हरियाणा जमीन के लिए खजूर की उपयुक्त

Wed, 27 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The land of South Haryana suitable for date palm cultivation
नारनौल। दक्षिण हरियाणा की जमीन खजूर की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है। इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को 1.40 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान दे रही है। किसान किन्नू, माल्टा, नींबू, बेर, अमरूद, अनार और खजूर के खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। ये बातें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने बुधवार को पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि रेतीली जमीन में किसान किन्नू, माल्टा, नींबू, बेर, अमरूद, अनार और खजूर वर्ग के पौधे बहुत जल्दी फल देते हैं। महेंद्रगढ़ के गांव मुड़िया खेड़ा, धोलेडा, महरमपुर तथा सुरहेती पिलानिया में किसानों ने बागवानी विभाग के माध्यम से खजूर की खेती शुरू की है। यह योजना दक्षिणी हरियाणा के लिए उत्तम है। इसके तहत एक किसान अधिकतम दस एकड़ तक अनुदान का लाभ ले सकता है। खजूर की बाजार में अच्छी मांग है। कहा कि अब दक्षिण हरियाणा में सरसों व बाजरे के अलावा बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा। किसान सुंदरह के एक्सीलेंस सेंटर में जाकर आधुनिक तकनीक से सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण ले सकते हैं। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रदेश में राइट टू सर्विस एक्ट लागू
जन परिवेदनाओं की सुनवाई करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सेवाएं तथा योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है। अब प्रदेश में राइट टू सर्विस एक्ट लागू है। इसमें ऑटो अपील सिस्टम कार्य करता है जिसके तहत अधिकारी के काम करने की रेटिंग तैयार होती है। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी योजनाएं व सेवाएं तय समय में दी जाएं। हरियाणा सरकार नागरिकों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्वक सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी व बीजेपी के जिला प्रधान राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed