फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The journey of sharing knowledge continues even after retirement.

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायरमेंट के बाद भी जारी है ज्ञान बांटने का सफर

Sat, 05 Sep 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The journey of sharing knowledge continues even after retirement.
फोटो 23 डॉ. छतर सिंह वर्मा
मंडी अटेली। गांव गुजरवास निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता डॉ. छतर सिंह वर्मा आज भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने आराम करने के बजाय समाज के लिए काम करने का रास्ता चुना।
विज्ञापन

अध्यापन के दौरान उन्होंने हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा देकर बेहतर नागरिक बनाने में योगदान दिया। अब वे पत्रकारिता, साहित्य, कविता और सामाजिक मंचों के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के साथ वे युवाओं को संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में डॉ. वर्मा झुग्गियों में रहने वाले गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ा रहे हैं। वे बच्चों को किताबें, कॉपियां और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं। साथ ही पौधरोपण के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी साहित्यिक रचनाएं आकाशवाणी पर प्रसारित हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें शान-ए-भारत सम्मान, जय हिंद ह्यूमैनिटी अवॉर्ड, महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला राष्ट्रीय अवॉर्ड और हरियाणा गौरव पत्रकारिता सम्मान जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed