फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The issue of opening a medical college in the Central University once again reached the Lok Sabha.

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि मेडिकल कॉलेज खोलने का मामला एक बार फिर लोकसभा में पहुंचा

Tue, 08 Aug 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The issue of opening a medical college in the Central University once again reached the Lok Sabha.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) में मेडिकल कॉलेज खोलने का मामला एक बार फिर लोकसभा में पहुंच गया है। हकेंवि में मेडिकल कॉलेज खोलने का मुद्दा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह दिल्ली में मानसून सत्र में उठाएंगे। उन्होंने अधिनियम 377 के तहत अपना यह प्रश्न रख दिया है और उनका प्रश्न स्वीकार भी हो चुका है। केंद्र सरकार हकेंवि में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की इच्छुक है या नहीं, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को अपना जवाब देना होगा।
विज्ञापन

मानसून सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले श्रीसुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा के नेतृत्व में एक दर्जन गांव के सरपंचों ने सांसद धर्मबीर सिंह को सामूहिक पत्र सौंपा था। इसमें सरपंचों ने राष्ट्रीय स्तर का खेल संस्थान और मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की थी। साथ ही सांसद से इस मामले में मजबूत पैरवी करने का निवेदन किया था।
विज्ञापन


इस संबंध में सांसद ने धर्मबीर सिंह ने बताया कि अधिनियम 377 के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय स्तर का खेल संस्थान खुलवाने के लिए सवाल उठाया है जिसका संबंधित विभाग के मंत्री की तरफ से लिखित में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मामला पिछले साल लोकसभा में उठाया था जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही थी। लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रदेश सरकार की तरफ से मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने लिखा था प्रदेश सरकार को पत्र
मेडिकल कॉलेज के मामले में श्री सुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालड़ा ने आरटीआई के तहत भी केंद्रीय विश्वविद्यालय से जानकारी मांगी थी कि क्या विश्वविद्यालय की तरफ से मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार के साथ कोई पत्राचार हुआ है। जवाब में केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बताया कि 18 जून 2022 को केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही थी। इस पत्र में सांसद धर्मबीर सिंह के केंद्रीय विश्वविद्यालय को लिखे पत्र का भी हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed