फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The inspector and the center superintendent will be responsible for any disturbance inside the school

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल के अंदर की गड़बड़ी पर निरीक्षक व केंद्र अधीक्षक होंगे जिम्मेदार

Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The inspector and the center superintendent will be responsible for any disturbance inside the school
नारनौल। जिले में 10वीं व 12वीं की नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिले के सभी 52 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। इसके अलावा सभी फ्लाइंग स्क्वाड टीम पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी। अगर स्कूल के अंदर कोई गड़बड़ होती है तो संबंधित कमरे का निरीक्षक व केंद्र अधीक्षक का भी एफआईआर में नाम जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यह बात आज उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने पंचायत भवन में जिले के सभी केंद्र अधीक्षक व फ्लाइंग स्क्वाड की बैठक में दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थीं। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद इस मामले को बहुत ही गंभीरता के साथ ले रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए संबंधित के खिलाफ जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में बाउंड्री वॉल नहीं है तो बैरिकेडिंग करवाई जाए। जहां ऊपरी मंजिल उपलब्ध है, वहां पर ग्राउंड फ्लोर पर कोई परीक्षा न करवाई जाए। खिड़कियों पर जालियां लगवाई जाएं।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक अपने गांवों के सरपंचों के साथ भी बैठक करें व उनसे नकल रहित परीक्षा में सहयोग लें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि बाहरी हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करें। जिले में चार फ्लाइंग स्क्वाड संबंधित एसडीएम की हैं। एक जिला शिक्षा अधिकारी व तीन फ्लाइंग स्क्वाड हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से हैं। इसके अलावा एक फ्लाइंग स्क्वाड उपायुक्त की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह, डीएसपी दिनेश कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष सांवरिया के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


बाक्स
पूरे स्कूल में केंद्र अधीक्षक के पास ही रहेगा मोबाइल
नकल रहित परीक्षाओं को लेकर पंचायत भवन में बुलाई बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी के पास भी मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए। किसी एक काउंटर पर सभी अध्यापकों व कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराए जाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगी। किसी भी परीक्षा के अंदर अनाधिकृत व्यक्ति नहीं मिलना चाहिए। पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed