फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The inspection team raised questions about the cleanliness of the civil hospital.

Mahendragarh-Narnaul News: निरीक्षण टीम ने नागरिक अस्पताल की स्वच्छता पर उठाए सवाल

Fri, 09 Jan 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The inspection team raised questions about the cleanliness of the civil hospital.
फोटो नंबर-25नागरिक अस्पताल में गायनी वार्ड के पीछे स्वच्छता का जायजा लेती टीम। संवाद
नारनौल। शुक्रवार को कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण टीम ने नागरिक अस्पताल की स्वच्छता पर गंभीरता से सवाल उठाए। गुरुग्राम से पहुंची टीम ने अस्पताल परिसर का गहन निरीक्षण किया और अलग-अलग विभागों में जाकर व्यवस्थाओं की जांच की। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

टी टीम को गायनी विभाग के पीछे डाला गया खराब व अनुपयोगी सामान दिखाया गया, वहीं नालियों के पास फैली गंदगी पर भी नाराजगी जताई गई। इसके अलावा गायनी विभाग के पास बने शौचालयों की सफाई व्यवस्था को भी संतोषजनक नहीं पाया गया।
विज्ञापन

टीम सदस्यों ने बताया कि शौचालयों से बदबू के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है जिसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को उचित और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जब मीडिया कर्मियों ने टीम सदस्यों से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी देने और फोटो खींचने से साफ इंकार कर दिया।
इसके बाद नागरिक अस्पताल के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने निरीक्षण को रूटीन प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य विभाग की नियमित जांच का हिस्सा है और फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
जानकारी के अनुसार कायाकल्प योजना के तहत पड़ोसी जिलों से गठित टीमें अस्पतालों का निरीक्षण करती हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल, रिकॉर्ड संधारण, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ नर्सों व कर्मचारियों के व्यवहार सहित कई बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाता है।

इसके आधार पर अस्पताल को प्रतिशत अंकों में ग्रेड दिया जाता है। योजना के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों को डीजी हेल्थ की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। साथ ही मरीजों की सुविधाओं और खर्चों के लिए प्रोत्साहन राशि भी सम्मान स्वरूप दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed