फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The inspection committee ordered fencing around the dilapidated buildings of schools

Mahendragarh-Narnaul News: निरीक्षण कमेटी ने विद्यालयों की जर्जर भवनों के आसपास तारबंदी के दिए आदेश

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The inspection committee ordered fencing around the dilapidated buildings of schools
फोटो संख्या:-82 कनीना में विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कमेटी के सदस्य---संवाद
कनीना। उपायुक्त के आदेश पर मंगलवार को कनीना खंड की विद्यालय भवन निरीक्षण कमेटी की ओर से विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कमेटी की ओर से विद्यालयों में संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के जर्जर कमरों, दीवारों व शौचालयों के आसपास तारबंदी करने के आदेश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन की ओर से इस कलस्टर स्तर पर भवन निरीक्षण कमेटी का गठन किया गया था। यह कमेटी विद्यालयों का निरीक्षण कर भवन की रिपोर्ट तैयार कर जिला शिक्षा विभाग व प्रशासन को भेजेगी।
विद्यालय भवन निरीक्षण के लिए गठित कमेटी में शामिल क्लस्टर कमेटी के मुखिया सुनील खुडानिया प्राचार्य मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना, नरेश कुमार कौशिक प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी व मुन्ना राम प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला की टीम ने खंड के 12 राजकीय विद्यालयों के भवनों का निरीक्षण कर मुखियाओं को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इंसेट
- क्षतिग्रस्त भवन के बरामदों को सील कराया
कमेटी की ओर से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना की जर्जर दीवार के पास तारबंदी करवाई। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला कनीना मंडी में क्षतिग्रस्त शौचालय को बंद करने के आदेश दिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करीरा में क्षतिग्रस्त भवन के बरामदों को सील कराया गया। राजकीय उच्च विद्यालय भड़फ में शौचालय की जर्जर दीवार को हटवाया गया। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी भड़फ में खस्ताहाल शौचालय को बंद करने के आदेश दिए। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी कपूरी में क्षतिग्रस्त भवन व टपकती छत के क्षेत्र को तारबंदी करने की आदेश दिए गए। वहीं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय में उचित तारबंदी करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
- वर्जन:
विद्यालय भवन निरीक्षण कमेटी ने जिला उपायुक्त के आदेश पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया है। जिन विद्यालयों के भवनों में खामियां पाई गई हैं। वहां बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तारबंदी व सुरक्षा के उपाय अपनाने के आदेश जारी किए गए हैं। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ढाणी कपूरी में क्षतिग्रस्त भवन के क्षेत्र को तारबंदी करने के आदेश दिए गए हैं। कमेटी की ओर से रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों व जिला प्रशासन को भेजी गई है। - सुनील खुडानिया, क्लस्टर हेड, प्राचार्य मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना

फोटो संख्या:-82 कनीना में विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कमेटी के सदस्य---संवाद

फोटो संख्या:-82 कनीना में विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कमेटी के सदस्य---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed