{"_id":"6910dc29728a875cff0287ee","slug":"the-increasing-cold-is-spoiling-the-health-of-children-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121537-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ रही ठंड बिगाड़ी रही है बच्चों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बढ़ रही ठंड बिगाड़ी रही है बच्चों की सेहत
Sun, 09 Nov 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी लंबी लाइन---संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण छोटे बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे निमोनिया, वायरल फीवर, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में प्रतिदिन 30 बच्चे इन बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर दस साल तक के बच्चे शामिल हैं। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मंदीप शर्मा ने बताया कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अभी कमजोर होती है, जिस कारण वे बदलते मौसम की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर काफी बढ़ गया है। अचानक हुई इस ठंड ने बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अधिकतर बच्चों को तेज बुखार, खांसी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
डाॅ. मंदीप शर्मा ने बताया कि मौसम के इस बदलाव में माता-पिता को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटे बच्चों को सुबह और शाम के समय ठंडी हवा से बचाएं। यदि आवश्यक हो तो बाहर निकलते समय बच्चों को पूरी तरह गर्म कपड़े पहनाएं। घर में हल्का हीटर या ब्लोअर इस्तेमाल करें, लेकिन कमरे को पूरी तरह बंद न करें ताकि ताजी हवा का संचार बना रहे।
गुनगुने पानी से स्नान कराएं और रात में बच्चों का सिर और पैर ढक कर सुलाएं। उन्होंने अपील की है कि अभिभावक बच्चों में किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। समय पर सावधानी और उपचार से ही बच्चों को मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है।