{"_id":"698b6cccdd254753e50cea05","slug":"the-impact-of-the-swachh-bharat-mission-is-visible-in-schools-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135939-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालयों में दिखाई दे रहा स्वच्छ भारत मिशन का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालयों में दिखाई दे रहा स्वच्छ भारत मिशन का असर
विज्ञापन
फोटो 23 स्कूल में शौचालयों पर लगे नए दरवाजे। संवाद
मंडी अटेली। स्वच्छ भारत मिशन का असर अब विद्यालयों में दिखाई दे रहा है। इसको लेकर अटेली के विभिन्न विद्यालयों का अवलोकन किया गया जहां स्वच्छता और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त एवं संतोषजनक पाई गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली, मॉडल संस्कृति विद्यालय अटेली, राजकीय उच्च विद्यालय कुंजपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलारपुर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोड़ व राजकीय प्राथमिक पाठशाला अटेली में अलग-अलग शौचालय उपलब्ध हैं।
शौचालयों में पानी की सुविधा व साफ-सफाई की व्यवस्था बहुत अच्छी है शौचालयों में हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन, साबुन, नैपकिन और कूड़ा दान की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन द्वारा इन शौचालयों की नियमित रूप से सफाई और रखरखाव भी किया जा रहा है। कई स्कूलों में लड़कियों के लिए पैड वेंडिंग मशीन की सुविधाएं भी देखने को मिली।
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली की प्राचार्य कुसुम ने कहा कि हम अपने विद्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए संकल्पित हैं। हम अपने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे और स्वच्छता की इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय खोड के मुख्याध्यापक अनूप सिंह का कहना है कि हमने विद्यालय में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया है और उम्मीद है कि हमारे प्रयासों से विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति में सुधार आएगा।