फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The human body is the supreme gift bestowed by God: Pt. Kuldeep

मनुष्य शरीर भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद : पं. कुलदीप

Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The human body is the supreme gift bestowed by God: Pt. Kuldeep
फोटो संख्या:55- गांव लावण में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। गांव लावण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को हवन के साथ समापन किया गया। कथा व्यास पंडित कुलदीप भारद्वाज महाराज ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि शरीर भी भगवान प्रदत्त प्रसाद है और इसका हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

यह प्रसंग उन्होंने आजकल लोगों की बदलती शैली और युवाओं में बढ़े वाहन क्रेज को लेकर कही। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। बताया कि हवन से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में कभी प्रसाद का अपमान नहीं करना चाहिए। यह भगवान का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed