फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The hotel owner died of a heart attack; the incident was captured on CCTV.

Mahendragarh-Narnaul News: होटल मालिक की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 14 Dec 2025 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The hotel owner died of a heart attack; the incident was captured on CCTV.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। गांव गाहड़ा निवासी होटल मालिक सुनील कुमार (42) की शुक्रवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह देर रात होटल में कुर्सी पर बैठा हुए थे। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से नीचे गिर गए। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
चार मिनट सात सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में सुनील 7:30 बजे कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे हैं। दो मिनट तक लगातार मोबाइल फोन देखने के बाद 7:32 बजे अचानक मोबाइल देखना बंद कर ऊपर की ओर देखने लगते हैं और 7:33 मिनट पर कुर्सी से नीचे गिरकर फर्श पर अचेत हो जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुनील कुछ देर के लिए ही होटल पर जाते थे। देर तक वापस नहीं आया तो बड़े बेटे ने कॉल किया था। काफी देर तक कॉल नहीं उठाने के बाद करीब 400 मीटर दूर स्थित होटल में बेटे ने पहुंचकर देखा तो पिता अचेत मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने शीघ्रता से इसकी सूचना परिजनों और डायल 112 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक सुनील कुमार तेल मील भी चलाते थे। सुनील कुमार तीन बच्चों के पिता थे जिनमें दो बेटे व एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा ध्रुव 19 साल, लड़की दिव्या 14 साल व शौर्य 9 साल का है।

मृतक के बड़े बेटे ध्रुव ने बताया कि उसके पिता रात को घर से खाना खाकर होटल चले गए थे। वहां जो कर्मचारी तैनात था उसे भी पिता ने खाना खाने के लिए भेज दिया था। जब कई देर पिता वापस घर नहीं लौटे तो उन्होंने कॉल किया। जब फोन नहीं उठाया तो वह होटल पहुंचा तो पिता अचेत पड़ा था। पुलिस ने सुनील के बेटे ध्रुव के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed