फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The home's courtyard blossomed with plants received on the wedding anniversary.

Mahendragarh-Narnaul News: शादी की सालगिरह पर मिले पौधों से खिला घर का आंगन

Sun, 10 May 2026 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The home's courtyard blossomed with plants received on the wedding anniversary.
फोटो संख्या:51 कनीना में पौधों की देखभाल करती मधु यादव। संवाद
कनीना। वार्ड-12 में रहने वाली मधु यादव ने अपनी शादी की सालगिरह पर मिले पौधों से अपने घर में एक सुंदर बगिया तैयार कर दी है। अब यह बगिया न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ा रही है बल्कि उनकी शादी की यादों को भी हमेशा ताजा रखती है।
विज्ञापन

मधु यादव बैंक कर्मचारी हैं और उन्हें पौधों से खास लगाव है। आठ सालों से वे लगातार हरियाली को अपने जीवन का हिस्सा बना रही हैं। उन्होंने बताया कि शादी के दूसरे साल उनकी सालगिरह पर पति देवेंद्र यादव ने उन्हें पौधे गिफ्ट किए थे। उन्हीं पौधों से प्रेरणा लेकर उन्होंने घर के आंगन में छोटी सी बगिया तैयार की, जो अब एक खूबसूरत हरियाली का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

उनकी बगिया में स्वीट विलियम, पेटुनिया, फ्लॉक्स, कैलेंडुला, वर्बीना, जगरेटा और कैंडीटफ्ट जैसे रंग-बिरंगे फूल खिले रहते हैं। दिनभर की व्यस्तता के बाद वे शाम के समय बगिया में समय बिताकर मानसिक सुकून महसूस करती हैं। रविवार को वे ज्यादा समय पौधों के साथ बिताती हैं और खुद गुड़ाई व निराई का काम भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु हर महीने माली को बुलाकर पौधों की सेहत की जांच भी करवाती हैं। उनका कहना है कि पौधे सिर्फ घर की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मन को भी शांत रखते हैं और तनाव कम करते हैं। उनकी यह छोटी सी बगिया आज पूरे परिवार के लिए खुशियों और यादों का खास हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed