{"_id":"6525981487f1e4d6b70856f7","slug":"the-health-of-the-bad-roads-of-the-sector-will-improve-narnol-news-c-196-1-sroh1013-5277-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेक्टर की बदहाल सड़कों की सुधरेगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेक्टर की बदहाल सड़कों की सुधरेगी सेहत
Tue, 10 Oct 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के वार्ड नंबर 31 में आने वाले सेक्टर की बदहाल व जर्जर सड़कों का जल्द सुधार होगा। इसके लिए स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने 3 करोड़ 24 लाख रुपये का बजट जारी किया है। सड़कों के निर्माण के लिए बजट जारी करने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है, क्योंकि हुडा सेक्टर की अधिकतर सड़के जर्जर हो रही है। सड़कों की मरम्मत के लिए हुडा निवासियाें ने नगर परिषद अधिकारियों के अलावा जन परिवेदना समिति बैठक में मंत्री के समक्ष गुहार लगाई थी। इसके बाद मंत्री ने जल्द से जल्द सुधारीकरण करवाने का आश्वासन हुडा वासियों को दिया था।
कहने को तो सेक्टर शहर की पॉश कॉलोनियों में से एक है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर हुडा सेक्टर में न के बराबर सुविधाएं है। सेक्टर में अक्सर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या रहती है। इसके अलावा सड़कों की तो लंबे समय से जर्जर हालत बनी हुई है। इसके अलावा साफ-सफाई का भी अभाव बना हुआ है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने हुडा अधिकारियों के साथ-साथ उपायुक्त, नगर परिषद अधिकारियों से कई बार सुविधाओं के लिए मांग देकर गुहार लगाई। मगर सेक्टर वासियों को केवल आश्वासन ही मिला है। जिसके बाद कुछ माह पूर्व जन परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के समक्ष सेक्टर वासियों ने अपनी समस्या रखी थी।
शिकायत पर मंत्री ने किया था सेक्टर का दौरा
सेक्टर निवासियों ने सेक्टर की समस्याओं को जन परिवेदना समिति की बैठक में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से गुहार लगाई थी। लोगों की मांग पर मंत्री ने स्वयं हुडा सेक्टर का दौरा किया था। वहीं संबंधित अधिकारियों को जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने हुडा सेक्टर की सड़कों के सुधारीकरण के लिए 3 करोड़ 24 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
हुडा सेक्टर की सड़कों के निर्माण के लिए स्थानीय शहरी निकाय विभाग द्वारा 3 करोड़ 24 लाख रुपये का बजट जारी किया है। विभागीय प्रक्रिया पूरी कर आगामी कुछ समय में सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
-सुंदर सिंह, एक्सईएन नगर परिषद नारनौल।