फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The government has earned a revenue of Rs 29 crore since February

Mahendragarh-Narnaul News: फरवरी से अब तक सरकार को 29 करोड़ का राजस्व मिला

Wed, 19 Mar 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The government has earned a revenue of Rs 29 crore since February
नारनौल। हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन खनन तथा खनिज से संबंधित सभी कार्यों को पारदर्शिता के साथ करवाने को प्रतिबद्ध है। इसी का नतीजा है कि जिला महेंद्रगढ़ में फरवरी से अब तक सरकार को 28 करोड़ 66 लाख 36 हजार रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय में अवैध खनन को रोकने के लिए बनी जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में दी।
जिला खनन इंजीनियर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में आठ जगहों पर सरकार द्वारा खनन के लिए पारदर्शी तरीके से अनुमति दी गई है। जिला में 94 स्टोन क्रशर संचालित हैं। 66 पत्थर पीसने वाली छोटी इकाइयां संचालित हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी से अब तक 28 करोड़ 66 लाख 36 हजार रुपये का राजस्व खदानों तथा जुर्माने के तौर पर मिला है। फरवरी से अब तक अवैध परिवहन व खनन में 55 वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 16 जब्त वाहनों से 66 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना व रॉयल्टी वसूल की गई। इस अवधि में अवैध परिवहन के साथ-साथ अवैध माइनिंग के अपराध में 33 जब्त वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि बायल, निजामपुर व नांगल चौधरी में चैकपोस्ट स्थापित की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि ना हो। इस अवधि में 1700 वाहनों की जांच की गई। इस मौके पर नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल यादव, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed