फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The government asked for a feasible report for the 50-bed Kovid hospital

50 बेड के कोविड अस्पताल के लिए सरकार ने मांगी फिजिबल रिपोर्ट

Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The government asked for a feasible report for the 50-bed Kovid hospital
नागरिक अस्पताल नारनौल। संवाद - फोटो : Narnol
कोरोना संक्रमण के दौरान आईं समस्याएं अब दोबारा न आएं इसके लिए सरकार पहले से ही तैयारी में जुट गई है। संसाधनों के अभाव में किसी को जान न गंवानी पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने सबसे पहले अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करवाए। अब 50 बेड का कोविड अस्पताल खोलने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के अनुसार हरियाणा के 11 जिलों में 50 बेड के कोविड अस्पताल खोले जाने हैं। इनमें महेंद्रगढ़ जिला भी शामिल है। कोविड अस्पताल नागरिक अस्पताल परिसर में ही बनाया जाना है। इसके लिए 2 हजार वर्ग गज मीटर जगह उपलब्ध होने की सरकार ने जिला स्वास्थ्य विभाग से फिजिबिलटी रिपोर्ट मांगी है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास नागरिक अस्पताल में एकमुश्त 2 हजार वर्ग गज जमीन तो उपलब्ध नहीं हैं, फिर भी ट्रामा सेंटर के बराबर या टीबी अस्पताल में निर्माण के प्रस्ताव की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजी है। जिसे अब सरकार की हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संसाधनों का काफी अभाव देखने के लिए मिला था। जिसमें ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने की वजह से कई लोगों की सांसें थम गई थीं। दूसरी लहर के दौरान तो मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में जगह कम पड़ गई थी। इसलिए अब आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए सरकार अपने संसाधनों में इजाफा कर रही है। सरकार द्वारा सभी जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना करवाई गई है। इसके साथ-साथ कोरोना जांच की लैब भी बनाई गई। वहीं अब 50 बेड का कोविड अस्पताल नागरिक अस्पताल परिसर में बनाने की योजना तैयार की गई है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ के अलावा रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, भिवानी, हिसार, कैथल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में ऐसे अस्पताल बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी लहर में बन गया था बेड और ऑक्सीजन का संकट
कोरोना संक्रमण के चलते जिले में 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक मौत दूसरी लहर के दौरान हुई। इस दौरान पॉजिटिव मरीजों की संख्या इस केंद्र बढ़ी की जिले के सरकारी में ही नहीं निजी अस्पतालों में मरीजों को जगह ही मिली थी। कहीं ऑक्सीजन तो कहीं अन्य संसाधनों की कमी देेखने को मिली थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पटीकरा के आयुर्वेद अस्पताल एवं कॉलेज में अस्थायी तौर पर कोविड अस्पताल बनाया था। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड को भी कोविड में तब्दील कर दिया गया था। इसके बाद भी मरीजों को अस्पतालों में स्थान नहीं मिल पाया था। ऐसे में सरकारी ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अब नया कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी कर रही हैं।

सरकार द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर 50 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जाना है। यह अस्पताल नागरिक अस्पताल परिसर में बनाया जाना है जबकि सरकार ने इसके लिए दो हजार वर्ग जमीन की शर्त रखी गई है। मगर नागरिक अस्पताल व टीबी अस्पताल में इतनी जमीन नहीं है। मगर 1300-1400 वर्ग जमीन एकमुश्त उपलब्ध है। जिनकी फिजिबिल रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। -डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed