फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The goal of training highly skilled caregivers is commendable: Aarti Rao

बहुकुशल देखभाल कर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य सराहनीय : आरती राव

Mon, 02 Feb 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The goal of training highly skilled caregivers is commendable: Aarti Rao
नारनौल। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में 10 विषयों में संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए नए संस्थानों की स्थापना और 1.5 लाख बहुकुशल देखभाल कर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य सराहनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर भारत में निमहंस-2 (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान) की स्थापना और जिला अस्पतालों में आपातकालीन व ट्रॉमा केयर सुविधाओं के विस्तार के निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन

कहा, आयुष क्षेत्र में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों का उन्नयन भारत को वैश्विक चिकित्सा पर्यटन का केंद्र बनाएगा। वहीं राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक विस्तार देना स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बजट में पोषक भारत और मिशन इंद्र धनुष के सुदृढ़ीकरण के बारे में कहा कि इससे हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी आएगी। इसके अलावा, दवाओं के कच्चे माल के स्थानीय उत्पादन के लिए दी गई रियायतों से जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी, जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिलेगा।
बॉक्स


युवा शक्ति को समर्पित बजट : कंवर यादव

महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे युवा शक्ति को समर्पित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए लगभग 350 व्यापक आर्थिक सुधार किए हैं। विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ की समर्पित एसएमई विकास निधि और कारपोरेट मित्र जैसी पहल युवाओं के लिए उद्यमशीलता के नए द्वार खोलेगी। यादव ने बताया कि बजट में कौशल भारत मिशन 2.0 के तहत अत्याधुनिक तकनीकों जैसे एआई और रोबोटिक्स में युवाओं को प्रशिक्षित करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जैसे क्षेत्र के युवाओं के लिए मुद्रा योजना की सीमा बढ़ाना और स्टार्टअप्स के लिए टैक्स हॉलिडे की घोषणा करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

बॉक्स


बजट किसानों और बुनियादी ढांचे के लिए गेम-चेंजर : ओमप्रकाश यादव



नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने बजट को किसानों और बुनियादी ढांचे के लिए गेम-चेंजर बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में एग्रीस्टेक पोर्टल और आईसीएआर पैकेज का एकीकरण किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के लिए राज्यों को 2 लाख करोड़ की सहायता और खनिज क्षेत्रों व बंदरगाहों को जोड़ने के लिए 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों की घोषणा से विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed