फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The girl students will also study and learn to enhance their beauty.

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राएं पढ़ाई भी करेंगी और सौंदर्य निखारना भी सीखेंगी

Sun, 21 Jul 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
The girl students will also study and learn to enhance their beauty.
फोटो संख्या:51- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में ब्यूटी​​शियन का कोर्स सीखती छात्राए--
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में अब छात्राएं ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर सकेंगी। शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2013-14 से कोर्स की पढ़ाई शुरू की गई थी। नए सत्र से कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राएं ब्यूटीशियन का कोर्स सीख पाएंगी।
विज्ञापन

कौशल विकास पर आधारित ये कोर्स चार साल का होगा। जिसे नौवीं कक्षा में शुरु किया जाएगा। इसके लिए परीक्षाओं का आयोजन भी किया जाएगा और परीक्षा पूरी होने के बाद छात्राओं को कोर्स का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। स्कूल में कोर्स के लिए दो महिला शिक्षक की जरूरत है, जबकि एक शिक्षक पढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

500 छात्राएं सीख चुकी हैं ब्यूटीशियन का कोर्स
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में ब्यूटीशियन का कोर्स शुरू होने से छात्राओं को काफी फायदा हो रहा है। इस कोर्स के करने के बाद छात्राएं अपना खुद का ब्यूटी पार्लर खोल सकती हैं। पिछले दो साल से 500 से अधिक छात्राएं ब्यूटीशियन का कोर्स सीख चुकी हैं। वर्तमान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की करीब 200 से 250 छात्राएं कोर्स के लिए पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कक्षा में 50-50 सीट हैं
इस कोर्स के लिए कक्षा नौवीं से कक्षा 12वीं तक चारों कक्षाओं में 50-50 सीट हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक करीब 200 छात्राएं कोर्स पूरा कर रही हैं। यह कोर्स दो लेवल में किया जाता है। प्रथम लेवल में लिखित व दूसरे लेवल में प्रैक्टिकल करवाया जाएगा। छात्राएं दाखिला लेते समय इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर किसी छात्रा को पसंद नहीं आए तो उसे बदल भी सकती हैं।
मार्कशीट में जुड़ेंगे नंबर
कोर्स की खास बात ये है कि छात्राओं को कोर्स परीक्षा में पास करने वाले अंक सूची में जोड़े जाएंगे। 9वीं से 12वीं में व्यावसायिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें प्रैक्टिकल के अंक भी जोड़े जाएंगे। स्कूल के बाद छात्राएं को आईटीआई या अन्य बड़े संस्थान में इस कोर्स के बारे में और सीख सकती हैं। इसके लिए अतिरिक्त नंबर जोड़े जाएंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से ब्यूटीशियन कोर्स की शुरूआत की गई थी। 500 से अधिक छात्राएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर चुकी है। वर्तमान में नौवीं से 12वीं की छात्राएं कोर्स कर रही हैं। छात्राएं कोर्स में दाखिला लेकर अपना खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। कोर्स के बाद विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र व किट भी दी जाएगीं।

-सुनील गोरा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में ब्यूटीशियन का कोर्स सीखती छात्राए--

फोटो संख्या:51- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में ब्यूटीशियन का कोर्स सीखती छात्राए--

फोटो संख्या:51- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में ब्यूटीशियन का कोर्स सीखती छात्राए--

फोटो संख्या:51- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में ब्यूटीशियन का कोर्स सीखती छात्राए--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed