फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The general public is troubled by the menace of stray cattle, monkeys, and dogs.

Mahendragarh-Narnaul News: बेसहारा गोवंश, बंदरों और कुत्तों के आतंक से आमजन परेशान

Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The general public is troubled by the menace of stray cattle, monkeys, and dogs.
फोटो नंबर-18अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में विचार रखते गणमान्य लोग। संवाद
नारनौल। शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर में यह समस्या लंबे समय से है। नगर परिषद इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़ा गया है जबकि बंदरों व कुत्तों को पकड़ने के का टेंडर जारी है। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को किला रोड स्थित बहन मिश्री देवी आश्रम में आयोजित संवाद में लोगों ने यह बात कही। लोगों ने शहर में बढ़ रहे बेसहारा गोवंश के आतंक पर चिंता जताते हुए कहा कि आए दिन इनके कारण हादसे हो रहे हैं। कई बार इस समस्या के बारे में अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी केवल ‘अभियान चल रहा है’ का जवाब ही मिलता है।
विज्ञापन

लोगों ने बंदरों की बढ़ती संख्या और उन पर नियंत्रण न होने की समस्या भी उठाई। बंदरों के हमलों से कई लोग घायल हो चुके हैं और एक महिला की मौत होने का मामला भी सामने आ चुका है। महिलाओं और बच्चों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
क्षेत्र में बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है लेकिन बंदरों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोडने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है।-दुलीचंद शर्मा, प्रधान वरिष्ठ नागरिक संगठन
बाक्स-
रास्ते में चलते हुए बंदर हाथ से खाने-पीने की चीजें छीन लेते हैं। वहीं घरों की छत पर रखी पानी की टंकी और घर में लगे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। -शिव हरि अग्रवाल, सेवानिवृत्त प्रोफेसर

बाक्स-
गोवंश को पकड़ने का काम केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है। गोवंश झूंड बनाकर घूमते रहते हैं। पहले भी कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। -भागीरथ, सेवानिवृत्त हेडमास्टर
बाक्स-
घर के आस-पास आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। कई बार कुत्तों ने लोगों को काटा है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। -बीएल सैनी, सेवानिवृत्त डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed