{"_id":"6adba3ece703ce3680051400","slug":"the-food-department-collected-samples-of-8-items-narnol-news-c-196-1-nnl1010-146976-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाद्य विभाग ने लिए 8 पदार्थों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाद्य विभाग ने लिए 8 पदार्थों के सैंपल
विज्ञापन
फोटो 05 दुकानों का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार। स्रोत: विभाग
नारनौल। त्योहारी सीजन के दौरान आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग निरंतर निगरानी एवं जांच अभियान चला रहा है।
शुक्रवार को अटेली, नारनौल व कनीना मंडी में खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के लगभग 8 नमूने एकत्रित किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों, हलवाइयों एवं दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता व मिलावट रोकने के संबंध में जागरूक किया। उन्हें निर्देश दिए गए कि मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण स्वच्छ वातावरण में करें, अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करें व किसी भी प्रकार की मिलावट से बचें।
विज्ञापन
डॉ. अमित कुमार ने आमजन से अपील की है कि वे त्योहारों की खुशियां मनाते समय खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता दें। मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ विश्वसनीय दुकानों से खरीदें, उनकी गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर ध्यान दें और असामान्य रंग, गंध अथवा गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर सतर्क रहें।
उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल नमूने लेना और जांच करना ही नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करना भी है।