{"_id":"6aee20e5bd5efa757f0f30d4","slug":"the-food-department-collected-11-samples-to-curb-adulteration-during-the-festive-season-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147511-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग ने 11 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग ने 11 सैंपल लिए
विज्ञापन
नारनौल। त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के दिशा-निर्देशन में नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों सहित 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
डॉ. अमित कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट रोकने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए विभाग लगातार जांच और सैंपलिंग कर रहा है।
उन्होंने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की मिलावट न करें।
उन्होंने बताया कि इस साल विभाग ने पिछले साल की तुलना में करीब 250 प्रतिशत अधिक खाद्य नमूने एकत्रित किए हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि मिठाइयां खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना विभाग को दें।