फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The fog persisted until 10 AM, with visibility reduced to 15 meters.

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह 10 बजे तक छाया कोहरा, दृश्यता 15 मीटर रही

Tue, 16 Dec 2025 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The fog persisted until 10 AM, with visibility reduced to 15 meters.
फोटो संख्या:72- महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रोड पर कोहरे के बीच फाॅग लाइट जलाकर  गुजरते वाहन---संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र में पहली बार घने कोहरे ने 12 घंटे तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखे। रविवार रात दस बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ था रात करीब 12 बजे तक घना हो गया। रात दस बजे से सुबह दस बजे तक वाहन भी रेंगते नजर आए। सुबह नौ बजे तक दृश्यता भी महज 15 मीटर तक रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दस बजे के बाद धीरे-धीरे धूप खिलने के साथ कोहरा कम होता गया और वाहनों की रफ्तार भी बढ़ती गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब लगातार घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 22.8 व न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सड़कों पर सफेद पट्टी न होने से चालक भटके
वहीं वाहन चालक वाहनों की हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर चलाते नजर आए। महेंद्रगढ़-कनीना व रेवाड़ी, स्टेट हाईवे 148-बी, महेंद्रगढ़-सतनाली रोड व स्थानीय सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कई स्थानों पर सड़क के बीचों-बीच सफेद पट्टी (रोड मार्किंग) न होने से वाहन चालकों को दिशा का सही अनुमान नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सरसों व गेहूं की खेती के लिए लाभदायक
कृषि व किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि एक सप्ताह से दिन के समय तेज धूप होने से फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही थी लेकिन अब कोहरा छाने से गेहूं व सरसों में फुटाव व बढ़वार में तेजी आएगी। खेतों में सिंचाई के बाद लंबे समय तक नमी की उचित मात्रा बनी रहने से तेजी से बढ़वार होगी। दोनों ही फसलों में खरपतवार नियंत्रण का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed