{"_id":"617ed794c23ae0494973e42b","slug":"the-first-day-s-examination-of-the-post-of-constable-was-held-peacefully-amidst-tight-security-narnol-news-rtk628684829","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक हुई पहले दिन की सिपाही पद की परीक्षा 19-42-02","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक हुई पहले दिन की सिपाही पद की परीक्षा 19-42-02
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर टिकट बुक करवाने के लिए लगी युवाओं की लंबी लाइन
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को हरियाणा पुलिस सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा नारनौल में 28 केंद्रों पर सुबह व सायं के सत्रों में आयोजित हुई। दोनों ही सत्रों में निर्धारित से काफी कम परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुुंचे।
जिले में सुबह और शाम दोनों सत्र में लगभग 15100 परीक्षार्थियों में से मात्र 5505 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। लगभग 9595 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मात्र 36.45 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों को शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा करवाने के निर्देश दिए।
रविवार को नारनौल में हरियाणा पुलिस सिपाही पद की परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा सोमवार व मंगलवार को भी आयोजित की जाएगी। पहले दिन परीक्षा दो चरणों में हुई। पहले चरण में सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे तक तथा दूसरे चरण में सायं 3 बजे से साढ़े चार बजे तक हुई। शहर में बनाए गए 28 केंद्रों पर कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी आदि जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षार्थियों को परीक्षा से दो घंटे पूर्व केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। इससे पूर्व परीक्षार्थियों की चार स्तर की जांच की गई। उक्त जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाया गया।
विज्ञापन
मात्र 5505 दी परीक्षा:
जिले में रविवार को सुबह और शाम दोनों सत्र में 7550 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। किंतु सुबह के सत्र में 2703 बच्चे केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे जबकि 4847 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन सत्र में 2802 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे और 4748 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
आठ परीक्षा केंद्रों पर रहे 100 से भी कम परीक्षार्थी:
जिले में सुबह और शाम के सत्र में आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति 100 से भी कम रही। सुबह के सत्र में राजकीय सीनियर सेकेंडरी में सबसे कम मात्र 73 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा बीएड कॉलेज में 81, रामाकृष्णा कॉलेज 95, ओएसिस स्कूल में 84 तथा सीएल पब्लिक स्कूल में 83 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसके अलावा सायंकालीन सत्र में ओएसिस स्कूल में 86, रामाकृष्ण कॉलेज में 94 तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 95 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
- रोल नंबर व पहचान पत्र के साथ दिया गया प्रवेश
आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों केंद्रों को रोल नंबर व पहचान पत्र के अलावा अन्य कोई वस्तु लेकर केंद्रों के अंदर नहीं जाने दिया। ऐसे में उन परीक्षार्थियों को अधिक परेशानी का सामना करना जोकि अकेले व बस द्वारा परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें अपने पास मौजूद पर्स, बैग या अन्य कोई सामान को आस-पास की दुकानों में पैसे देकर रखना पड़ा।
- चार लेयर की जांच के बाद दिया गया केंद्र में प्रवेश
परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए आयोग द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंधन किए गए थे। परीक्षार्थियों को चार लेयर की जांच से गुजारा गया। जिसमें पहले स्तर परीक्षार्थियों के रोल नंबर व पहचान की जांच की गई। दूसरे स्तर पर मेटल डिडेटकर से सुरक्षा की जांच की गई। तीसरे स्तर पर परीक्षार्थी की रोल नंबर के साथ वीडियोग्राफी तथा चौथे स्तर पर बायोमेट्रिक मिलान के लिए हाजिरी ली गई। इसके बाद परीक्षार्थियों को कक्षा में बैठाया गया।