फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The falling temperatures have increased the demand for room heaters and hot air blowers.

Mahendragarh-Narnaul News: गिरते तापमान से बढ़ी रूम हीटर व हॉट ब्लोअर की मांग

Thu, 08 Jan 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The falling temperatures have increased the demand for room heaters and hot air blowers.
फोटो संख्या:73- बालाजी चौक पर दुकान से रूम हिटर देखते लोग---संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में लगातार गिरते तापमान का सीधा असर रूम हीटर व हॉट ब्लोअर के बाजार पर देखने को मिल रहा है। इस कारोबार में जबरदस्त तेजी आ गई है। बीते दस दिनों में ही इन उत्पादों की मांग करीब दस गुना तक बढ़ गई है जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

बाजार में इस समय रूम हीटर व हॉट ब्लोअर की विशेष रूप से मांग बनी हुई है। दुकानदार अशोक सैनी, घनश्याम, शिव सैनी ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत व बजट के हिसाब से विकल्प चुन रहे हैं।
विज्ञापन

सिंगल रॉड, डबल रॉड, फैन हीटर, ऑयल फिल्ड हीटर जैसे रूम हीटर अधिक पसंद किए जा रहे हैं, जबकि हॉट ब्लोअर में अलग-अलग हीट सेटिंग और सेफ्टी फीचर्स वाले मॉडल ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रूम हीटर 900 से 1500 रुपये तक बिक रहा है जबकि हॉट ब्लोअर 500 से 22 रुपये तक बिक रहा है। जैसे-जैसे रात का तापमान गिर रहा है, वैसे-वैसे बिक्री में तेजी आ रही है। सामान्य दिनों की तुलना में पिछले दस दिनों में बिक्री कई गुना बढ़ गई है।
पहले जहां दिनभर में गिने-चुने हीटर बिकते थे वहीं अब रोजाना बड़ी संख्या में रूम हीटर और हॉट ब्लोअर की बिक्री हो रही है। खासकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों वाले परिवारों और छात्रों द्वारा इन उपकरणों की खरीद ज्यादा की जा रही है।

ठंड से बचाव के लिए अब लोग अलाव या अंगीठी की जगह सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प के रूप में रूम हीटर व हॉट ब्लोअर को प्राथमिकता दे रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार यदि इसी तरह ठंड का प्रकोप बना रहा तो आने वाले दिनों में मांग और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed