फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The executive of Saini Sabha took oath along with the head.

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा की कार्यकारिणी प्रधान सहित ली शपथ

Wed, 24 Sep 2025 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
The executive of Saini Sabha took oath along with the head.
फोटो संख्या:81- सैनी क्षेत्रीय सभा  में शपथ लेते नवनियुक्त प्रधान  सुरेश सैनी के शपथ ग्रहण करते
महेंद्रगढ़। सैनी क्षेत्रीय सभा महेंद्रगढ़ का बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह मोहल्ला सैनीपुरा स्थित सैनी सभा ग्राउंड में हुआ। नगर परिषद नारनौल की चेयरपर्सन कमलेश सैनी मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

प्रशासक चुनाव अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार यादव, सह चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिनेश कुमार ने प्रधान सुरेश सैनी, उप प्रधान महादेव प्रसाद सैनी, सचिव होशियार सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष दुष्यंत कुमार तथा सहसचिव रामनिवास सैनी, कार्यकारिणी सदस्य मास्टर दिनेश सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, राधेश्याम सैनी, संजय सैनी, कृष्ण कुमार सैनी और विनोद सैनी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मंच संचालन मास्टर दिनेश सैनी ने किया। कमलेश सैनी ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं। समाज को एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना चाहिए। हमें बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि यह समारोह सैनी समाज की एकता और संगठन का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदीरी सौंपी है, उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। समारोह में सभा पूर्व प्रधान रामचंद्र सैनी, पूर्व प्रधान गोविंद राम सैनी, पूर्व नगर पालिका प्रधान अक्खीराम सैनी, पूर्व नगर पालिका प्रधान लीलाराम सैनी, रामबिलास सैनी, हेतराम सैनी, सब्जी मंडी प्रधान सूरत सैनी, कर्मवीर सरपंच गढ़ी, कैलाश सैनी, घनश्याम सैनी, देवेंद्र पार्षद, सीमा पार्षद, बंसीलाल, रूडमल सैनी, बाबूलाल सैनी, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed