Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The employees staged a strong protest for two hours.

Mahendragarh-Narnaul News: कर्मचारियों ने दो घंटे किया जोरदार प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The employees staged a strong protest for two hours.
फोटो 1बिजली विभाग की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन करते यूनियन के सदस्य।स्रोत यू
नारनौल। बिजली विभाग की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दो घंटे तक जोरदार प्रदर्शन कर पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को अव्यवहारिक बताया।
विज्ञापन




धरना प्रदर्शन के दौरान मंच का संचालन प्रवीण जेई नारनौल ने किया। उन्होंने कहा कि यूनियन ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का कड़ा विरोध करती है। यह पॉलिसी तकनीकी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इसे बिना सुधार लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि तकनीकी कर्मचारियों का हर दो साल में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा तो उन्हें नए फील्ड एरिया को समझने में ही काफी समय लग जाएगा। इससे न केवल काम की गुणवत्ता प्रभावित होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ेगी। यूनियन ने इस पॉलिसी को तुरंत रद्द करने की मांग की। साथ में जोखिम भत्ता की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट उपप्रधान राकेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर बनाई गई कोई भी नीति सफल नहीं हो सकती। सब अर्बन सब यूनिट प्रधान चंद्रजीत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



धरने में सिटी प्रथम सब यूनिट प्रधान सुरेंद्र, सिटी द्वितीय सब यूनिट प्रधान जितेंद्र जेई, परजीत जेई, पंकज जेई, सत्यवीर जेई, रण सिंह एएफएम, हरीश एएफएम, राजकुमार एएफएम, सुरेश एएफएम, सत्यपाल एएफएम, भीम सिंह एएफएम, नरेश एएफएम सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारी साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed