{"_id":"696560ac6aae0f95b00b20c4","slug":"the-dtp-department-of-town-and-country-planning-demolished-an-illegal-colony-built-on-2-acres-of-land-narnol-news-c-196-1-nnl1004-134737-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 2 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में की डीटीपी ने तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 2 एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में की डीटीपी ने तोड़फोड़
विज्ञापन
फोटो 1नारनौल में पीजी कॉलेज के पास तोड़फोड़ करती डीटीपी टीम।स्रोत डीटीपी
नारनौल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने पीजी कालेज नारनौल के पीछे व अग्रसेन कॉलोनी नारनौल के साथ लगती अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। राजस्व संपदा नारनौल में 2 एकड़ भूमि में महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे तथा महानिदेशक नगर व ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी व वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इसीलिए आम जन से अपील की जाती है कि किसी भी अवैध काॅलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद