{"_id":"6a2850f9ba3bdbe82c025a08","slug":"the-door-was-found-locked-during-duty-at-the-pacs-gudha-office-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127212-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पैक्स गुढ़ा कार्यालय पर ड्यूटी के दौरान दरवाजे पर लगा मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पैक्स गुढ़ा कार्यालय पर ड्यूटी के दौरान दरवाजे पर लगा मिला ताला
Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-83 पैक्स गुढ़ा कार्यालय पर डयूटी के दौरान दरवाजे पर लगा मिला ताला---स्रोत ग्रामीण
कनीना। क्षेत्र के किसान अपने लेन-देन और खाद लेने के लिए पैक्स कार्यालय गुढ़ा पहुंचे तो कार्यालय पर ताला लटका मिला। कर्मचारी नदारद मिले। यह देख किसानों ने नाराजगी जताई।
किसान जगदीश शर्मा, परमजीत, नरेंद्र, रिंकू, रमेश कुमार, सतीश, धीरज सहित अनेक किसानों ने नारेबाजी करते हुए जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल को शिकायत भेजकर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की हैं।
पैक्स के निदेशक लक्की राव सीगड़ा ने बताया कि पैक्स गुढ़ा के किसानों ने फोन करके बताया कि पैक्स गुढ़ा के कार्यालय पर ताला लगा हुआ हैं। मौके पर जाकर पैक्स के अन्य निदेशकों को भी सूचना दी और पैक्स के सेलमैन ग्यारसीलाल को फोन करके पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरा तबादला आठ जून को खातोड़दा पैक्स कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पैक्स संबंधित कर्मचारियों एवं सहायक रजिस्ट्रार महेंद्रगढ़ को फोन करके ताला बंद होने का कारण जानना चाहा तो उन्होंने फोन ही नही उठाया और जिस कर्मचारी ने फोन उठाया उसने जवाब देना उचित नहीं समझा।
पैक्स गुढ़ा के तत्कालीन प्रबंधक को भी छह जून को हटा दिया गया और उसके स्थान पर कन्हैयालाल को लगाया गया है वह भी पैक्स गुढ़ा में उपस्थित नहीं था। पैक्स गुढ़ा के अंतर्गत 14 गांव के किसान उपभोक्ता समय-समय पर अपना लेन-देन करते हैं। वर्तमान में फसल बुआई का कार्य भी चल रहा हैं। आज किसान यह खाद लेने के लिए पहुंचे और पूरा दिन इंतजार करके वापस लौट गए।