फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The district volleyball team defeated Charkhi-Dadri 2-0.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की वॉलीबॉल टीम ने चरखी-दादरी को दी 2-0 से मात

Tue, 11 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The district volleyball team defeated Charkhi-Dadri 2-0.
फोटो नंबर- 27लक्ष्य,वॉलीबॉल खिलाड़ी
नारनौल। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन जिले की वॉलीबॉल टीम ने जीत से शुरुआत की। प्रथम चरण के पहले मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम ने चरखी-दादरी की टीम को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और लगातार दो सेट जीत कर मैच अपने नाम किया। वॉलीबॉल टीम का अगला मुकाबला झज्जर की टीम के साथ होगा। वहीं महिला वॉलीबॉल टीम और तैराकी व एथलेटिक सहित अन्य खेलों के मुकाबले 12 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। वॉलीबॉल दल की इंचार्ज शुभलता ने बताया कि प्रथम मुकाबले में जीत के बाद खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवंबर तक अंबाला व पंचकूला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले से 128 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता स्थल के लिए सुबह 4 बजे नारनौल बस स्टैंड से रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और मैच जीतने में सफल रहे। जीत से शुरूआत करने पर आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। आगामी मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहेगा।- लक्ष्य,वॉलीबॉल खिलाड़ी

------
मुकाबले के लिए जो रणनिति बनाई थी, सभी खिलाड़ी उस पर खरे उतरे। परिणाम टीम के पक्ष में रहा। झज्जर की टीम के साथ होने वाले अगले मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी उत्साह है।
नवीन, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed